हमारा उद्देश्य : योगीराज श्री हनुमत संस्कृत गुरूकुलम विद्यापीठ का मुख्य उद्देश्य वैदिक शिक्षा, संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना है। हम छात्रों में उच्च नैतिक मूल्यों, अनुशासन, संस्कार तथा आध्यात्मिक चेतना का विकास कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुरुकुल परंपरा के माध्यम से विद्यार्थियों को सनातन धर्म के सिद्धांतों एवं जीवन मूल्यों से परिचित कराया जाता है।